पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगर भ्रमण पर निकले प्रभु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्रिको स्थित शिव मंदिर में चल रहे दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पहले दिन देवी-देवताओं के आवाहन के साथ पूजा की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 9.30 बजे भगवान शिव परिवार संग नगर भ्रमण पर निकले। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा गोलमुरी बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं, मंदिर परिसर में बने मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां पार्वती, भगवान गणेश कार्तिक की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान का समापन संध्या आरती के बाद हुआ। सारे अनुष्ठान नारी जागरण समिति द्वारा संपन्न कराए गए। मौके पर अध्यक्ष शशि लढ्ढा, ओमलता, मंजु अग्रवाल, सुशीला, निशा, शकुंतला समेत नारी जागरण समिति की सभी सदस्य उपस्थित थीं।

एग्रिको शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...