सामाजिक समरसता पर होगी चर्चा
केबुल वेलफेयर एसोसिएशन मैदान में रविवार, 14 फरवरी को ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर का महासम्मेलन सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन होगा। समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भव्य पंडाल बनवाया जा रहा है। पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सम्मेलन में अतिथि के रूप में बिहार झारखंड के शिक्षाविद् सहित जाने-माने राजनेता हिस्सा लेंगे।
महासम्मेलन में काफी संख्या में समाज के शिक्षाविद शामिल हो रहे है। युवाओं को जागरूक करने के लिए व्याख्यान देंगे। ताकि वे समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें। रामप्रकाश पांडेय, संरक्षक , ब्रह्मर्षि विकास मंच
तीन चरणों में होगा महासम्मेलन
तीनचरणों में महासम्मेलन का आयोजन हाेगा। प्रथम चरण में कौशल विकास, दूसरे चरण में महिला सशक्तीकरण तीसरे चरण में सामाजिक एकजुटता पर बल दिया जाएगा। सुधीरकुमार सिंह, महासचिव ब्रह्मर्षि विकास मंच
सामाजिक एकजुटता पर देंगे जोर
समाजके लोगों को संगठित कर शिक्षा कौशल विकास के लिए जागरूक करना मकसद है। इसके अलावा राज्य राष्ट्र के विकास में योगदान, सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा हाेगी। चंद्रमाधवसिंह , अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विकास मंच
महासम्मेलन के आयोजन से समाज के सदस्य संगठित होंगे। इससे सामाजिक समरसता बढ़ेगा। लाेग अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। एसएसपीसिंह, संरक्षक ब्रह्मर्षि विकास मंच
महासम्मेलन की तैयारी में जुटे लोग।