पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ा गोविंदपुर खखड़ीपाड़ा बारी आश्रम स्थित वीणापाणि संघ के स्वर्ण जयंती समारोह पर गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 59 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बुलुरानी सिंह, विशिष्ट अतिथि पार्षद सुनीता साह, अंबिका बनर्जी, गोविंदपुर थाना प्रभारी दयानंद कुमार, पंचायत समिति सदस्य जमुना हो, मुखिया घारीराम बारदा, शालदेव शाह उपस्थित थे। शाम 7 बजे शहनाई वादन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण रंजीत कुमार गोप, संचालन रमेश अग्निहोत्री धन्यवाद ज्ञापन पाईको हो ने दिया। मौके पर रंजीत कुमार गोप, भवतारण गोप, अनिता गोप, तृप्ति गोप पंकज गोप उपस्थित थे। समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को बंगाली जात्रा का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...