सुभाष हाउस विजेता और गांधी हाउस बना उपविजेता
टेल्को के सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में विवेक विद्यालय के 27वें वार्षिक खेलकूद का ओवरऑल खिताब सुभाष हाउस ने जीत लिया है। गांधी हाउस उपविजेता बना। सुभाष हाउस को मार्च पास्ट का विजेता घोषित किया गया। प्लस टू बालक वर्ग में अमन कुमार सिंह, बालिका वर्ग में श्वेता तिवारी, बालक ग्रुप में सौरभ कुमार, ग्रुप बी में कमलेश प्रसाद, ग्रुप सी में अमित कुमार, ग्रुप डी में राजेश किस्कू, बालिका वर्ग ग्रुप में अंजली सिंह, ग्रुप बी में खुशी कुमारी, ग्रुप सी में कुसुम कुमारी, ग्रुप डी में पूर्णिमा दास को श्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। इससे पूर्व स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सचिव सौरभ कुमार ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य इम्तियाज हुसैन, संजय कुमार सिन्हा और प्रशासक प्रभाकर सिंह मौजूद थे।
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम शिक्षक।