पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • अभिभावकों की आरती बच्चों ने उतारी,रक्षा सूत्र भी बांधा

अभिभावकों की आरती बच्चों ने उतारी,रक्षा सूत्र भी बांधा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरसानगर एक्सल इंडिया मॉडल स्कूल में गुरुवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन विधि-विधान से किया। बच्चों ने आरती उतार कर माता- पिता के हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर आसीर्वाद लिया।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक उदय प्रकाश सिंह ने कहा माता-पिता हमेशा देव समान होते हैं। अपने अभिभावक के साथ बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ ही साथ उनकी सेवा भी करनी चाहिए। मातृ-पितृ पूजन की परंपरा काफी अच्छी पुरानी है। इससे बच्चों में अच्छा संस्कार आता है। मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन श्रीयोग वेदांत सेवा समिति की जमशेदपुर शाखा की ओर से किया गया था। मौके पर स्कूल की प्राचार्य ममता देवी, श्रीयोग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष पन्ना लाल गौतम, राहुल पाठक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भाग लेते माता-पिता बच्चे।

खबरें और भी हैं...