जमशेदपुर के आरक्षी ने खुद को मारी गोली, मौत
चतरा जिले के चैनपुर की घटना
जमशेदपुरजिला बल में पदस्थापित आरक्षी अनूप लकड़ा (40) ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दिन के तीन बजे की है। अनूप चतरा जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर का रहनेवाला था। वह सस्पेंड था। एक सप्ताह पहले वह अपने घर बिरसानगर गया था। परिजनों के अनुसार, वह अपने कमरे में सोया था। इसी दौरान उसने खुद के सीने में गोली मार ली। उस समय घर के सभी लोग पास के सहोदय विद्यालय में बाल समागम कार्यक्रम में गए थे। वे शाम पांच बजे आए, तो अनूप मृत पड़ा था। उन्होंने चैनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए रिवॉल्वर 09 जेएसआर मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। चैनपुर के एसआई बी पूर्ति के अनुसार, घटना की पड़ताल की जा रही है। वह सर्विस रिवॉल्वर लेकर अपने घर कैसे आया? जांच की जाएगी।
भगौड़ा था आरक्षी अनूप
जमशेदपुरएसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि आरक्षी अनूप लकड़ा लंबे समय से भगौड़ा था। पहले उसका वेतन काटा गया। बाद में सस्पेंड कर दिया गया। वह सर्विस रिवाल्वर लेकर कैसे गया? मामले की जांच की जाएगी।