बजाज प्लैटिना बाइक के विजेता सुरेश के घर खुशियों की बौछार
दैनिकभास्कर समूह की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ‘जीतो 10 करोड़’ में बजाज प्लैटिना बाइक के विजेता बनने के बाद सोनारी खूंटाडीह के ब्लॉक, डी-78 निवासी सुरेश कुमार के घर खुशियों की बौछार हो गई। पड़ोसी लगातार बधाइयां देने घर पहुंच रहे हैं। वैसे सुरेश को यह जानकारी गुरुवार की सुबह 8 बजे दैनिक भास्कर में प्रकाशित विजेताओं की सूची पढ़कर मिल गई थी। लेकिन, जब भास्कर परिवार के अशोक कुमार, विजय कोहिनूर ने घर पहुंचकर फूलों का गुलदस्ता, दैनिक भास्कर यंग भास्कर की प्रति भेंटकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया तो खुशियां परवान चढ़ गईं। सुरेश ने कहा-‘उन्हें पुरस्कार की उम्मीद थी, लेकिन सचमुच ड्रॉ में नाम आएगा, ऐसा सोचा था। भास्कर की लांचिग के वक्त ही उन्होंने इसकी प्रति समाचार पत्र वितरक छोटू से बुक कराई थी,यह सोचकर कि भास्कर की खबरें सबसे अलग बेहतरीन होती हैं।’ उनकी पुत्री शैलजा शर्मा ने बताया कि भास्कर की खबरेंं जानकारीपूर्ण होने के साथ समाज के लिए प्रेरणादायी होती हैं। झारखंड में इकलौता विजेता बनने से वह बेहद खुश है। सुरेश की प|ी ने बताया कि भास्कर अब जन-जन का अखबार बन गया है। उनके बच्चे भी इसे ही पढ़ना चाहते हैं। महिलाओं की तो पहली पसंद दैनिक भास्कर है।