नक्सली सनातन हांसदा हथियार के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर | एमजीएमथाना क्षेत्र के नारगा बनामघुट्टू में पुलिस ने गुरुवार को हथियार के साथ नक्सली सनातन हांसदा को गिरफ्तार किया है। उसके पास तीन जिंदा कारतूस और नक्सली साहित्य भी मिले हैं। सनातन को जेल भेज दिया गया है। एमजीएम थाना प्रभारी अनुज कुमार को सूचना मिली थी कि नारगा बनामघुट्टू के पास कुछ लोग हथियार से लैस होकर पहुंचे हैं। पुलिस ने छापेमारी की तो सनातन को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी भाग निकले। पुलिस के अनुसार, एमजीएम थाना क्षेत्र के आमबेड़ा निवासी सनातन नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रहा है। उसके पास से जो नक्सली साहित्य मिले हैं, उसमें भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी माओवादी की ओर से 2 से 8 दिसंबर तक स्थापना सप्ताह मनाने का जिक्र है। कार्यक्रम का आयोजन जनमुक्ति छापामार सेना की ओर से किया गया है। सनातन के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।