आय से अधिक संपत्ति मामले में दुलाल को जमानत
जमशेदपुर | आयसे अधिक संपत्ति के मामले में 108 दिन से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को गुरुवार को जमानत मिल गई। हाईकोर्ट के न्यायाधीश आरआर प्रसाद ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। वे शुक्रवार की सुबह जेल से रिहा होंगे। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पारडीह काली मंदिर में दुलाल भुइयां के जोरदार स्वागत की तैयारी की है। गाजे बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा। जुलूस निकाला जाएगा। दुलाल भुइयां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था। सीबीआई कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद 26 अक्टूबर 2015 को सीबीआई की विशेष अदालत में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था।