नि:शुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू
जमशेदपुर | बिष्टुपुरस्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 12वें बैच का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। नया बैच शुक्रवार से शुरू होगा। नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के अगले बैच में शामिल होने के लिए शहर के वरिष्ठ नागरिक गृहिणी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सुबह 10.00 से शाम 6.00 बजे तक मोबाइल नंबर 9334930707 पर संपर्क किया जा सकता है।