पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

म्यूजिक, डांस और स्पोर्ट्स का दिखेगा कॉकटेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवियरलेबर रिलेशन्स इन्स्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर के जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जीएमपी) के विद्यार्थियों की ओर से 12 फरवरी से शुरू होने वाले एक्सलरेट-16 का उदघाटन पद्मश्री और टाटा स्टील के खेल विभाग के प्रमुख चा‌र्ल्स ब्रोमियो करेंगे। जीएमपी प्रोग्राम के प्रवक्ता नीतीश भारद्वाज ने बताया कि सुबह 11 बजे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उदघाटन फादर प्रभु हॉल में होगा। इस फेस्ट के दूसरे दिन यानी 13 फरवरी को मशहूर फोक रॉक बैंड लगोरी का परफॉर्मेंस होगा। बकौल नीतीश- एक्सलरेट-16 में देश के मशहूर बिजनेस स्कूल के जीएमपी प्रोग्राम के लगभग दो सौ स्टूडेंट्स शिरकत करेंगे। फेस्ट का मकसद विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। तीन दिन के इस इवेंट्स में स्पोर्ट्स के अलावा कल्चरल और लीडरशिप इवेंट्स होंगे। कुल 18 इवेंट्स में 10 स्पोर्ट्स, 6 कल्चरल, एक लीडरशिप और एक केस स्टडीज इवेंट्स होंगे।

12 फरवरी के इवेंट्स : क्रिकेट,फुटबॉल, लॉन टेनिस, कैरम, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, शतरंज, टेबल टेनिस, मेलोडिया और डंजारे

13फरवरी के इवेंट्स : केसस्टडीज प्रतियोगिता, लीडरशिप टॉक, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, कैरम, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, ड्रामाटोज और रॉक बैंड परफॉर्मेंस

14फरवरी के इवेंट्स : क्रिकेट,फुटबॉल, बैंडमिटन, लॉन टेनिस, कैरम और समापन समारोह

इन संस्थानों के छात्र करेंगे शिरकत

{भारतीयप्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोलकाता

{भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ

{भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग

{एमडीआई गुडगांव

{एसपी जैन मुंबई

{एक्सआईएम भुवनेश्वर

ग्रेट लेक्स चेन्नई

खबरें और भी हैं...