बोलेरो ने टेंपो को मारा धक्का, दो लोग जख्मी
चांडिल| जमशेदपुर-रांचीमार्ग स्थित बीरीगोड़ा के समीप बोलेरो ने पैसेंजर टेम्पो को पीछे से ठोकर मार दी। इससे चालक सहित दो घायल हो गए। मौके पर हाईवे सेफ्टी एंड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष दिलीप महतो ने जीवन मौलिक वाहन द्वारा घायलों को एमजीएम भेज दिया। घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है। घायल टेम्पो चालक मानगो निवासी मनोज यादव एवं यात्री कपाली निवासी नसीम शेख हैं