पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईपीएल: धौनी की टीम से खेलेंगे जमशेदपुर के सौरभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जमशेदपुर

इंडियनप्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्रों में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने वाले झारखंड के धाकड़ बल्लेबाज सौरभ तिवारी और दक्षिण अफ्रीका के एल्बी मोर्कल लीग के नौवें सत्र में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। क्रिकेट वेबसाइडट क्रिकिंफों ने इस आशय की जानकारी दी है।

वेबसाइट के मुताबिक पुणे ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए तिवारी और स्टार ऑलराउंडर मोर्कल को अपनी टीम में शामिल किया है। शुक्ला ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए हुई नीलामी में पुणे ने अपनी टीम में कुछ बड़े नामों को शामिल किया था। जिसमें केविन पीटरसन और मिशेल मार्श प्रमुख हैं। इसके अलावा ड्राफ्ट प्रक्रिया से उसने भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और मध्यक्रम के विश्वसनीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को भी अपनी टीम में शामिल किया था। दिल्ली टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत दुआ ने कहा, दोनों ही खिलाड़ी शानदार हैं और उन्होंने टीम के लिए शानदार योगदान दिया है।

खबरें और भी हैं...