अस्थि विसर्जन करने रजरप्पा जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की मौत
भास्कर न्यूज | सरायकेला/गम्हरिया
अस्थिकलश विसर्जन करने रजरप्पा जा रहे एक परिवार के चार लोगों की मौत सरायकेला-कांड्रा सड़क पर चाड़री मोड़ के पास सड़क हादसे में हो गई। घटना मंगलवार तड़के चार बजे हुई। सरायकेला थाना क्षेत्र के जुरगुड़िया कदमडीह गांव निवासी नंदू किस्कू बोलेरो से अपनी प|ी का अस्थि कलश लेकर रामगढ़ जिला के रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। उनके साथ परिवार के आठ सदस्य भी थे। तेज रफ्तार बोलेराे ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। बोलेरो पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
इस दौरान सड़क पर कोहराम मच गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। कांड्रा सरायकेला थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर पहुंचाया गया। घायलों में एक सिकड़ू किस्कू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें टीएमएच रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज एमजीएम में कराया गया। इलाज के बाद से बोलेरो चालक अनंत मार्डी फरार बताया जा रहा है। सरायकेला पुलिस उसे तलाश रही है। घायलों के अनुसार, चालक काफी तेज गति से बोलेरो चला रहा था। चाड़री मोड़ के पास चालक ने बोलेरो की गति पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक से टक्कर हो गई। इधर, दोपहर ढाई बजे पाेस्टमार्टम के बाद शवों को गांव लाया गया।
- (जैसा कि प्रत्यक्षदर्शी अमित कुमार मंडल ने बताया)
मृतकों की सूची
सीतारामकिस्कू (25 वर्ष) टुईबु किस्कू (65 वर्ष) सामू किस्कू (30 वर्ष) रामदास टुडू (30 वर्ष)
घायलोंके नाम
समीरकिस्कू (30 वर्ष) अंतु किस्कू (26 वर्ष) सिकडू किस्कू (45 वर्ष) नंदू किस्कू (35 वर्ष) ड्राइवर अनंत मार्डी (35 वर्ष)
41 दिन पहले प|ी का निधन
नंदूकिस्कू की प|ी पानो देवी का निधन 41 दिन पहले हो गया था। गांव की परंपरा के अनुसार सोमवार को नंदू के घर पर भोज का आयोजन हुआ। रजरप्पा में प|ी का अस्थि कलश विसर्जन करना था। मंगलवार की सुबह वे परिवार समेत बोलेराे से रजरप्पा के लिए निकले। बोलेरो पर चालक के अलावा नंदू किस्कू, बड़े भाई सामू किस्कू, छोटा भाई सीताराम किस्कू, चाचा टुईबु किस्कू, उनका साला रामदास टुडू समेत परिवार के आठ सदस्य सवार थे। इस दौरान हादसा हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार कि बोलेरो के उड़ गए परखच्चे
मैंड्यूटी के लिए निकला था। साइकिल से काम करने जा रहा था। सुबह के चार बजे होंगे। सड़क पर अंधेरा था। तभी सरायकेला की ओर से रहा एक बोलेरो मेरे पास से तेज रफ्तार में गुजरा। उधर, चाड़री मोड़ के पास सामने से एक वाहन लाइट जलाकर रहा था। उससे बचने के चक्कर में बोलेरो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे। मैं बोलेरो के पास पहुंचा। एक-दो लोग और गए थे। हादसे के बाद बोलेरो पर सवार लोग गाड़ी में फंसे हुए थे। हमने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। सड़क पर खून की धार बह रही थी। घायलों के चित्कार से इलाका गूंज रहा था। फिर पुलिस आई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो गई थी। बोलेरो चालक की लापरवाही से यह दर्दनाक घटना हुई।