पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिस पटरी पर थी मालगाड़ी, उसी पर गई जनशताब्दी, 8 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर |जमशेदपुर/नोवामुंडी

चक्रधरपुररेल मंडल अंतर्गत डांगवापोसी रेल खंड के नोवामुंडी-बड़ाजामदा स्टेशन के कांडेनाला गेट के पास अप लाइन पर हावड़ा से बड़बिल जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की हल्की टक्कर कोयला लदी मालगाड़ी से हो गई। इससे आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। घटना मंगलवार को अपराह्न करीब 12.55 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जिस ट्रैक पर जनशताब्दी बड़बिल की ओर जा रही थी, उसी ट्रैक पर करीब 800 मीटर दूर मालगाड़ी भी खड़ी थी। इसी बीच जनशताब्दी के चालक की नजर रेड सिग्नल पर पड़ी। रेड सिग्नल देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। अभी जनशताब्दी इस ट्रैक पर खड़ी ही थी कि मालगाड़ी के चालक ट्रेन को उसी ट्रैक पर बैक करने लगा। बैक करने के क्रम में मालगाड़ी जनशताब्दी से जा टकराई। इससे जनशताब्दी पीछे की ओर लुढ़कने लगी। अचानक हुई इस टक्कर की वजह से ट्रेन पर सवार 8 रेल यात्री घायल हो गए और ट्रेन में अफरा- तफरी मच गई। कई लोग ट्रैक पर कूदकर भागने लगे। हालांकि बाद में माजरा समझ में आते ही यात्री पुन : ट्रेन पर सवार हो गए। घायलों का इलाज नोवामुंडी रेलवे स्टेशन पर करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

^जनशताब्दी एक्सप्रेस के चालक ने तत्परता दिखाते हुए उक्त गाड़ी को पीछे कर लिया। इसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस कारण कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। अब मामले कि जांच होगी तब ही खुलासा हो पाएगा कि हादसा हुआ।\\\' सत्यमप्रकाश, वरीय वाणिज्य प्रबंधक सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी

ये हुए घायल

रीनासाह(54)

भूपेंद्र सिंह(54)

शिबू सोरेन (60)

रूप चंद्र (50)

जाहिल अली उमर (32)

सूबे सिंह उमर (50)

केस नंबर 2 : एकमाह पहले डांगवापोसी यार्ड के प्लेटफॉर्म नंबर 1 में प्रवेश करते समय पुश ट्रॉली सामने गई थी। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगा दिया था। अन्यथा हादसा हो सकता था।

केस नंबर 1 : वर्ष2006 में केंदपोसी रेलवे स्टेशन से लूप लाइन पार करते समय जनशताब्दी के इंजन की पीछे वाली बोगी ट्रैक पर गिर गयी थी। इससे दर्जनभर से ज्यादा लोग चोटिल हुए थे।

घटना के बाद ट्रेन के पास खड़े लोग।

ऐसे हुआ हादसा

अपराह्नकरीब 12.10 बजे बीओबी एन बॉक्स नामक कोयला लदी मालगाड़ी को नोवामुंडी से बडाजामदा होते हुए बडबिल के लिए रवाना किया गया था। नोवामुंडी आईबी के रेल फाटक पर मौजूद एक रेलकर्मी ने उक्त मालगाड़ी के चक्के से आग लगने की सूचना मालगाड़ी के गार्ड को वाकी-टाॅकी पर दी। सूचना मिलने पर गार्ड गाड़ी को खड़ी कर चेक करने गए। उसी दौरान मालगाड़ी के चालक ने बडाजामदा के स्टेशन मास्टर से वॉकी टॉकी पर बातचीत की और आग लगने कि सूचना दी। तब तक पीछे हावड़ा-जनशताब्दी पहुंच चुकी थी। बाद में बड़ाजामदा के स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के चालक को किसी तरह ट्रेन को बड़ाजामदा तक लाने को कहा।

खबरें और भी हैं...