पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • झारखंड ने संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में बिहार को 3 2 से हराया

झारखंड ने संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में बिहार को 3-2 से हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कल्याणी(प बंगाल) में खेले गए संतोष ट्रॉफी ईस्ट के मुकाबले में मंगलवार को झारखंड ने बिहार को 3-2 गोलों के अंतर से हरा दिया। झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। खेल के 24वें मिनट में साथी खिलाड़ियों के पास पर रुपा पूर्ति ने गोल किया और झारखंड को एक गोल की बढ़त दिलाई। खेल के 32वें मिनट में हाउकिप ने गोल दागकर कर झारखंड को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच तीसरा गोल खेल के 46वें मिनट में घसिया कुंकल ने किया। मध्यांतर तक झारखंड की टीम 3-0 की बढ़त बनाए रखने में सफल रही। मध्यांतर के बाद खेले गए मैच के 71वें और 90 प्लस में बिहार के खिलाड़ियों ने गोल किया। रेफरी की लंबी सीटी बजने तक झारखंड की टीम 3-2 की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही।

खबरें और भी हैं...