पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एविएशन स्कूल से दो जीपीएस सेट गायब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनारी एयरपोर्ट परिसर स्थित अलकेमिस्ट एविएशन स्कूल से दो महंगे जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) की चोरी हो गई है। इस संबंध में अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने सोनारी थाना में मौखिक जानकारी दी है। सूचना मिलने पर सोनारी थाना प्रभारी सुमन आनन ने दल-बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एविएशन स्कूल के अधिकारियों को लिखित शिकायत करने को कहा, ताकि गहराई से जांच शुरू की जा सके।

जीपीएस प्रभारी हैं छुट्‌टी पर

अधिकारियोंने बताया कि जीपीएस प्रभारी कौशलेंद्र कुमार हैं, जो अभी छुट्टी में हैं। मंगलवार को जीपीएस की खोज शुरू की गई, तो मामला प्रकाश में आया। जीपीएस चोरी होने की संभावना व्यक्त करते हुए इसकी जानकारी कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी गई।

उड़ान के दौरान साथ रखी

जाती थी मशीन

अलकेमिस्टके अधिकारियों ने बताया कि एविएशन स्कूल के पास पांच एयरक्राफ्ट हैं। इनसे कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग दी जाती है। सभी एयरक्राफ्ट पुराने मॉडल के हैं। इसलिए उनमें जीपीएस रखने की व्यवस्था नहीं है। जब ये एयरक्राफ्ट उड़ान भरते हैं, तो पायलट के पास जीपीएस रखा जाता है। स्कूल के पास सिर्फ दो जीपीएस थे, जो गायब हो गए हैं। अंतिम बार जब जीपीएस देखा गया, उसी दिन एविएशन के दो पायलटों ने रिजाइन किया था।

^सोनारी एयरपोर्ट के अलकेमिस्ट एविएशन स्कूल से दो जीपीएस चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच की गई। वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ में जीपीएस चोरी की बात सामने आई। पदाधिकारियों को मामले की लिखित शिकायत देने को कहा गया है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। सुमनआनन, सोनारी थाना प्रभारी

खबरें और भी हैं...