पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनारी में पत्थर से कूचकर फिर एक युवक की हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनारी में दो बस्तियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में शनिवार को फिर एक युवक की हत्या हो गई। निर्मल नगर स्थित बिलाल बस्ती निवासी कालीचरण महतो (34 वर्ष) को पत्थर से कूचकर मार डाला गया। घटना सुबह 7.30 बजे की है। मृतक टेंपो चलाता था। सुबह वह टेंपो से बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। लौटने के क्रम में कुछ युवक जबरन उसे सोनारी स्थित फागू बाबा मंदिर से कुछ दूर ले गए। वहां पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। रूपनगर बस्ती के युवकों पर हत्या का आरोप है। इधर, विरोध में बिलाल बस्ती के लोग सड़क पर अा गए।

दिनभर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की। दोनों गुटों में पथराव हुआ। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शाम में शव रखकर सोनारी मरीन ड्राइव जाम कर दिया गया। स्थानीय लोग हत्यारे की गिरफ्तारी और मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर रहे थे। आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मालूम हो कि 11 फरवरी को रूपनगर निवासी वीरू महाली की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी। वीरू की हत्या में निर्मलनगर के युवकों पर आरोप लगा था। दोनों बस्तियों में वर्षों से खूनी संघर्ष जारी है। घटना के बाद बस्तियों में तनाव है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सोनारी मरीन ड्राइव जाम करते लाेग इनसेट में हाथ में हथियार लेकर घूमता युवक।

पुलिस की लापरवाही से भाई की मौत

रूपनगरके युवकों ने मेरे भाई का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर हमलोगों ने टाइगर मोबाइल निर्मलनगर टीओपी में मौजूद पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। लेकिन कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही के कारण भाई की हत्या हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। -गुरुचरण महतो,मृतक के भाई

डीसी का आदेश-सोनारी में टूटेंगे आरोपियों के मकान

सोनारीमें सरकारी जमीन पर बसे हत्या के आरोपियों का मकान तोड़ा जाएगा। डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने शनिवार की शाम यह आदेश जारी किया है। उन्होंने एसडीओ सूरज कुमार को निर्देश दिया है कि रूपनगर निर्मलनगर में सरकारी जमीन पर जिन अपराधियों के मकान हैं, उन्हें तोड़ा जाए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों बस्तियां सरकारी जमीन पर हैं। पांच-छह साल पहले धालभूम के तत्कालीन डीसीएलआर किशोर कुमार ने इन बस्तियों को अवैध घोषित कर यहां बने घरों को तोड़ने का आदेश दिया था। विरोध के बाद मकान नहीं तोड़े गए। इधर, दो दिनों में हुई घटना के बाद माना जा रहा है सोमवार से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा।

बबुआ गिरफ्तार आशीष की तलाश

मृतकके परिजनों के अनुसार, रूपनगर निवासी वीरू महाली के भाई आशीष महाली समेत वहां के विशाल, दीपक, बबुआ, प्रमोद, सुनील आदि युवकों ने कालीचरण महतो की हत्या की है। पुलिस ने बबुआ को गिरफ्तार कर लिया है। अाशीष समेत अन्य आरोपियों के घर छापामारी हुई, लेकिन सभी फरार हैं। आशीष के मामा को हिरासत में लिया गया है। रूपनगर के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

5 साल में पांच हत्याएं

दोनोंबस्तियों में साल 2011 में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हुई थी। खूनी संघर्ष में शशि पासवान, संजय पोद्दार, फूल महाली, वीरू और 13 फरवरी को कालीचरण महतो की हत्या कर दी गई।

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसएसपीने 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है। इनमें निर्मलनगर टीओपी के हवलदार उमा पासवान, आरक्षी एन मुर्मू, टाइगर मोबाइल जवान सुशील लकड़ा, एनके राम, चंद्रकांत स्वासी मुरली भुइयां शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...