एमजीएम : अपहरण लूट की प्राथमिकी
जमशेदपुर| भुइयांडीहकान्हू भट्ठा नंद नगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने एमजीएम थाना में फाइनांस कंपनी श्रीराम फाइनांस के मैनेजर और यार्ड इंचार्ज सुनील पांडेय के खिलाफ अपहरण और लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मनोज कुमार गुप्ता ने बताया है कि 12 फरवरी (शुक्रवार) को अपराह्न 2 बजे डीपीएस स्कूल के पास उनके ट्रक (जेएच05एन 9756) को श्रीराम फाइनांस कंपनी के कर्मचारियों ने रोका और चालक की पिटाई की। वे जबरन ट्रक समेत चालक को अपने यार्ड ले गए। मारपीट कर उनलोगों ने चालक से 1.50 लाख रुपए भी छीन लिए। पुलिस के अनुसार फाइनांस कंपनी के अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।