पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टीएसपीडीएल यूनियन पदाधिकारियों को रिलीज करने से किया इनकार

टीएसपीडीएल यूनियन पदाधिकारियों को रिलीज करने से किया इनकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|टीएसपीडीएल प्रबंधनने यूनियन पदाधिकारियों को ड्यूटी से रिलीज करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कंपनी के जमशेदपुर यूनिट के जीएम डी समादर ने यूनियन की इस मांग को इनकार करते हुए कहा है कि वे कोई भी निर्णय एमडी स्टीफेन अब्राहम से बात करके ही लेंगे। यूनियन के कुल आठ पदाधिकारी हैं, जिनमें से अध्यक्ष वहां के कर्मचारी नहीं हैं। शेष सभी सात पदाधिकारियों को फुल टाइम ड्यूटी से रिलीज करने की मांग की जा रही थी। यूनियन के कई पदाधिकारी 2-3 माह से ड्यूटी नहीं कर रहे थे और रिलीज फॉर्म भरकर दे देते थे। उन लोगों की एचआर के सहयोग से हाजिरी बन जा रही थी और उन्हें फुल टाइम का वेतन मिल रहा था। अब जीएम ने उस पर रोक लगा दी है। जीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि मजदूरों की जो भी समस्याएं हैं, वो दूर होंगी। जीएम ने वेंडरों की कंपनी में अड्डेबाजी को बंद कर दिया है। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक वेंडर कंपनी में अड्डाबाजी करते थे। यूनियन के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में जीएम ने स्पष्ट कर दिया कि कमेटी मेंबर चंचल सरोज को चार्जशीट यूनियन की सहमति के बाद दी गई थी। चंचल सरोज ने लीव में की गई गड़बड़ी की जानकारी देने के लिए आवेदन फॉर्म यूनियन महामंत्री के पास देखने के लिए उठाकर गेट से ले गए थे। इसके लिए प्रबंधन ने उन्हें चार्जशीट दिया है।

एमडी स्टीफेन अब्राहम से वार्ता करने के बाद जीएम लेंगे निर्णय

खबरें और भी हैं...