तीन वाहन चोर धराए चार बाइक बरामद
जमशेदपुर | साकचीपुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में राकेश कुमार (टेल्को लक्ष्मीनगर बजरंगी बागान),जसविंदर सिंह उर्फ सन्नी (जेम्को आजाद बस्ती) और राहुल कुमार राय उर्फ राहुल (कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 4 रोड नंबर 3) शामिल हैं। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए साकची थाना प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसमें हीरो होंडा पैशन प्रो (जेएच05एएस 1478), यामहा एफजेड (जेएच05एए 5649), बजाज पल्सर (जेएच05एवाई 3716) और यामहा (जेएच05एआर 4192) शामिल है। उन्होंने बताया कि गत 11 फरवरी की शाम साकची मुर्गा लाइन से गोलमुरी टाटा लाइन शेखर बागान के मनीष कुमार सिंह की यामहा बाइक (जेएच05एआर 4192) की चोरी हो गई थी। चोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों का पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।