पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैग की छिनतई, तीन पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | पोटकाके एसकेएस माइक्रो फाइनांस कंपनी लिमिटेड के प्रबंधक शंकर भकत से बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीन लिया। घटना शुक्रवार की है। इस मामले में शंकर भकत ने पोटका थाना में तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में शंकर भकत ने बताया कि वे शुक्रवार को कमलपुर और चिमाईजुड़ी से कलेक्शन कर लौट रहे थे। जब वे धीरौल तलाब के पास पहुंचे, तो एक बाइक पर तीन युवक आए और रुपए से भरा उनका बैग छीनकर भाग गए। बैग में कलेक्शन का 76205 रुपए, मोबाइल और कलेक्शन के कागजात थे।

खबरें और भी हैं...