आजसू पार्टी ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर| आजसूमहानगर कमेटी के सचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में शनिवार को गोलमुरी चौक के पास सियाचिन में शहीद हुए जवान लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसमें चंदन सिंह, बीरबल शर्मा, संजीत सिंह, सुनील सिंह चौहान, विवेक सिंह, अखिलेश सिंह, ब्रजेश कुमार, मुन्ना मिश्रा, दीवाकर झा, मुकेश कुमार, नीरज ठाकुर, आकाश पाठक, संजय कुमार राय, सुबोध कुमार, शशि भूषण सिंह, प्रदीप पांडेय, सुभाष बरुवा, अमरेश कुमार राय, मनोज यादव, रवि चौरसिया, प्रकाश कुमार, अभिमन्यु प्रसाद, साकेत कुमार, शहनवाज आलम, शकील अहमद सिद्दकी, दिलावर खान, रवि कुमार, अमित घोष, बद्री पारिख, विनोद सिंह, मो. शहजादा, जय राज रजक, सेंटी कुमार, मंगल राम, लल्लू राम, मुन्ना कुमार, मुन्ना भट्ट, पंकज कुमार आदि शामिल थे।