पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्राओं को बाल अधिकारों की मिली जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| नेशनललीगल सर्विसेज अथॉरटी ने शनिवार को साकची बालिका उच्च विद्यालय में विधि जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों को संविधान में प्रदत्त बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डिस्ट्रिक एंड एडिशनल सेशन जज एमपी मिश्र और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कमल रंजन मौजूद थे। दोनों ने बच्चों बाल संरक्षण को प्रमुखता देने की बात कही। एमपी मिश्र ने कहा कि जानकारी ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। अगर लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी रहेगी, तो वे अपना बचाव खुद कर पाएंगे। मौके पर स्कूल छात्राएं और शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार तिवारी ने किया।

खबरें और भी हैं...