डीएम लाइब्रेरी को दिया जाएगा नया लुक : मंत्री
डिजिटल लाइब्रेरी ई-लाइब्रेरी समेत वाईफाई की होगी सुविधा
पॉलिटिकलरिपोर्टर | जमशेदपुर
साकची स्ट्रेट माइल रोड स्थित डीएम लाइब्रेरी को नया लुक दिया जाएगा। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने शनिवार को डीएम लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस क्रम में मंत्री ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय को डीएम लाइब्रेरी को नए लुक देने और आधुनिक भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि लाइब्रेरी भवन को नए लुक भव्य भवन बनाने के लिए नगर विकास विभाग कंसल्टेंट कंपनी बहाल करेगी। इसके बाद ही लाइब्रेरी की विशेषता का अध्ययन कर कंसल्टेंट कंपनी डीएम लाइब्रेरी को आधुनिक बनाने पर होनेवाले खर्च का आकलन कर डीपीआर तैयार करेगी।
कंसल्टेंट कंपनी करेगी खर्च का आकलन
मंत्रीने बताया कि नए भवन में डिजिटल लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी और वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी खर्च का आकलन करेगी। येथे मौजूद :मंत्री के निरीक्षण के दौरान अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय, अयोध्या सिंह, लाइब्रेरी के प्रभारी निरंजन कुमार, छोटेलाल प्रसाद, मीडिया सलाहकार आनंद कुमार, विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा समेत लाइब्रेरी के कर्मचारी एवं साकची मंडल भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
साकची में डीएम लाइब्रेरी का निरीक्षण करते मंत्री सरयू राय मौजूद अन्य।