अल हीरा स्कूल के बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
जमशेदपुर | अलहीरा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को केजी डे प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के बीच स्पीच, फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग वेश भूषा धारण कर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर शमीम अहमद, शकीर अजीमाबादी, एआर खान, स्कूल के प्रिंसिपल अशरफ अली, वाइस प्रिंसिपल सहीना परवीन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।