बैंक से धोखाधड़ी, बिल्डर गया जेल
जमशेदपुर| बिष्टुपुरपुलिस ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से धोखाधड़ी करने के आरोप में मेसर्स परफैक्ट गृह निर्माण स्वावलंबी सहकारी सोसायटी लिमिटेड के सचिव विजय कुमार पाठक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में बैंक के वरीय प्रबंधक नंदकिशोर प्रसाद ने बिष्टुपुर थाना में विजय पाठक, विष्णु पाठक और राकेश झा के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें प्रबंधक ने बताया है कि मानगो स्थित मेसर्स सत्य-शिवा इंटरप्राइजेज के मालिक राकेश झा को विजय पाठक और विष्णु पाठक ने सेल डीड के माध्यम से मानगो सहारा सिटी द्रौपदी कॉम्पलेक्स में एक फ्लैट बेचा था। उक्त फ्लैट के लिए राकेश झा ने बैंक के पास बंधक रखकर 15 लाख रुपए का ऋण लिया था।