देश विरोधी नारा लगाने वाले पर कार्रवाई हो : आरसी
जमशेदपुर | जमशेदपुरसिटीजन फोरम के प्रधान सचिव हरिवल्लभ सिंह आरसी ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दिल्ली के जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी गलत है। देश विरोधी नारा लगाने वाले छात्रों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पहल करने की मांग की है। आरसी ने शहर में स्वच्छता अभियान में स्कूली बच्चों को शामिल करने का आह्वान किया है।