दैनिक भास्कर के ट्रेड फेयर शुरू, उमड़ी शहरवासियों की भीड़
ट्रेड फेयर में एक ही छत के नीचे शहरवासियों को सभी सुविधाओं का लाभ मिलता है। इसलिए इस तरह के ट्रेड फेयर का आयोजन शहरवासियों के हित है। दैनिक भास्कर द्वारा अपने सामाजिक सरोकार और दायित्वों का निर्वहन करते हुए ट्रेड फेयर किया गया आयोजन सराहनीय है। इसका लाभ सभी को मिलेगा। यह बातें मुख्य अतिथि झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहीं। वे शनिवार को दैनिक भास्कर द्वारा साकची स्थित आमबागान में पांच दिवसीय ट्रेड फेयर का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रेड फेयर में रियल स्टेट, ऑटो मोबाइल और बैंकिंग सेक्टर के अनेक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां शहर के प्रमुख बिल्डर्स के वर्तमान प्रोजेक्ट और भावी प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी मिल रही है। इससे उपभोक्ता एक साथ सभी प्रोजेक्ट की जानकारी लेकर अपनी जरूरतों सुविधाओं के साथ फ्लैट, डुप्लेक्स, बाइक और बैंक का चयन कर सकते हैं। उन्होंने ट्रेड फेयर के सभी स्टॉल का भ्रमण किया। मौके पर दैनिक भास्कर जमशेदपुर के यूनिट हेड आनंद गौरव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
ट्रेड फेयर में एसबीआई के स्टॉल पर स्कीम से लेकर लोन के फायदे और नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। लोन के लिए आवेदन कैसे करें, बैंक अधिकारी पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।
ट्रेड फेयर में बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉल पर नई स्कीम से लेकर लोन योजना की पूरी जानकारी दी जारी है। इस संबंध में बैंक अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक गृह ऋण पर 9.65 प्रतिशत और कार लोन पर 9.90 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराई जा रही है।
रेनॉल्ट पर 50,000 से दो लाख तक की छूट
रेनॉल्टके डस्टर कार की बुकिंग पर भारी छूट दी जा रही है। उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। इस संबंध में जीएम दिलीप झा ने बताया कि रेनॉल्ट की डस्टर कार पर 50,000 रुपए से दो लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है। लॉजी कार पर एक लाख से डेढ़ लाख रुपए छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रेनॉल्ट की छोटी कार क्विड की मांग इतनी बढ़ गई है कि अगर कोई उपभोक्ता अभी बुकिंग कराएंगे, तो कार मिलने में चार-पांच महीने लग जाएंगे।
साकची आमबगान मैदान में दैनिक भास्कर मेला का उदघाटन करते सरयू राय।
एक छत के नीचे सभी सुविधाएं : सरयू राय