पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लगोरी बैंड के देशी अंदाज पर झूमे छात्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवियर लेबर रिलेशन्स इन्स्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर का टैलेंट फेस्ट एक्सलरेट-16 दूसरे दिन शनिवार को पूरे पिक अप में दिखा। देश भर के बिजनेस संस्थानों से आए विद्यार्थियों के बीच विभिन्न स्पर्धाओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। ग्रेट लेक्स चेन्नई की टीम मेजबान एक्सएलआरआई को जबर्दस्त चुनौती दे रही है। दूसरे दिन के मुकाबले के बाद एक्सएलआरआई जमशेदपुर और ग्रेट लेक्स की टीमें बराबरी पर चल रही हैं। एक्सलरेट के अंतिम दिन रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद पता चलेगा कि एक्सलरेट की सिकंदर कौन सी टीम होती है?

कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

फेस्ट के दूसरे दिन 13 फरवरी को मशहूर फोक रॉक बैंड लगोरी का परफॉर्मेंस टाटा ऑडिटोरियम में हुआ। लगोरी के देशी अंदाज पर स्टूडेंट्स खूब झूमे। एक्सलरेट-16 के नीतीश भारद्वाज ने बताया कि फेस्ट का समापन रविवार को होगा। दोपहर तक अधिकतर इवेंट्स के फाइनल हो जाएंगे। फेस्ट का मकसद विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। तीन दिन के इस इवेंट्स में स्पोर्ट्स के अलावा कल्चरल और लीडरशिप इवेंट्स हो रहे हैं, जिसमें इन संस्थानों के छात्र कर रहे हैं-भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोलकाता, भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ, भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग, एमडीआई गुडगांव, एसपी जैन मुंबई, एक्सआईएम भुवनेश्वर और ग्रेट लेक्स चेन्नई

दूसरे दिन कल्चरल इवेंट्स में एक्सएलआरआई का जलवा दिखा। फैशन शो में मेजबान एक्सएलआरआई ने ग्रेट लेक्स चेन्नई को हराया। यही नहीं ड्रामा में भी एक्सएलआरआई की टीम विजेता बनी। इस इवेंट में एक्सएलआरआई ने जेवियर इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर (एक्सआईएम बी) को हराया। टेबुल टेनिस में एक्सएलआरआई और ग्रेट लेक्स के बीच टाई रही, जबकि क्रिकेट के सेमीफाइनल में एक्सएलआरआई ने आईआईएम लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

खबरें और भी हैं...