700 बच्चों ने दिखाया दम
बच्चों का मानसिक, बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए बाल समागम जैसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे बच्चों का समुचित विकास होगा। यह बातें जिप की चेयरमैन बुलु रानी सिंह ने बुधवार को करनडीह स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित बाल समागम के मौके पर कहीं। प्रखंड स्तरीय बाल समागम में 11 संकुलों के 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बीडीओ पारुल सिंह, साहित्यकार प्रो. दिगंबर हांसदा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार, संकुल विद्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस दौरान 100 मी. दौड़, 200 मी. दौड़, जलेबी रेस, बोरा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, निबंध, वाद-विवाद सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें प्रदीप मंडल, दल गोविंद सरदार, संजय कुमार दुबे, आशीत प्रमाणिक, मो. जहांगीर, उदय सिंह, अनिल प्रसाद लोग उपस्थित थे।