घर में घुसकर महिला से मारपीट, छेड़खानी
जमशेदपुर | आजादबस्ती (टेल्को) के मंदिर लाइन निवासी महिला ने टेल्को थाना में झगड़ू बागान निवासी रवींद्र कुमार उर्फ रवि और राममंदिर एरिया निवासी जीतेंद्र कुमार यादव के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। घटना सात फरवरी की शाम की है। प्राथमिकी में महिला ने बताया कि 7 फरवरी की शाम आरोपी नशे की हालत में उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर लात मारने लगे। आवाज सुनकर महिला बाहर निकली, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किये। हल्ला करने पर दोनों वहां से भाग गए।