ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान , 75 हजार रुपए जुर्माना वसूला
जमशेदपुर | ट्रैफिकपुलिस की ओर से बुधवार को भी दोपहिया वाहनों के खिलाफ जांच अभियान जारी रहा। अभियान के दूसरे दिन दोपहिया चालकों से कुल 75 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। ट्रैफिक डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने बताया कि बुधवार को साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी मानगो में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दोपहिया वाहन सवार के हेलमेट पर विशेष रूप से जोर दिया गया। इसके अलावा वाहनों के कागजात तेज ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।