टेल्को : पत्नी और दो बच्चों के अपहरण की शिकायत
जमशेदपुर | टेल्कोकॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कुमार की प|ी और दो बच्चे 30 जनवरी 2016 से गायब हैं। इस संबंध में सिद्धार्थ ने टेल्को थाना में समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाला बंटी उर्फ रामाशंकर चौधरी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में सिद्धार्थ ने बताया कि 30 जनवरी को शाम सात बजे वे ड्यूटी से लौटे, तो घर पर ताला लगा पाया। पड़ोसी ने उन्हें घर का चाबी दी। वे काफी देर कर प|ी और बच्चों का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं लौटे। सिद्धार्थ ने अपने स्तर से सगे-संबंधियों के यहां प|ी और बच्चे की तलाश की। बाद में पता चला कि बंटी उर्फ रामा शंकर चौधरी प्रीति और दोनों बच्चों को बहला-फुसला कर ले गया है।