पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मानगो के हर गली-चौराहे पर होगा डस्टबिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानगो के हर गली-मुहल्ले में डस्टबिन रखे जाएंगे। मानगो को स्वच्छ बनाने के लिए मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से यह पहल की गई है। अक्षेस प्रशासन की ओर से 30 डस्टबिन की खरीदारी की गई है। इन्हें मानगो के रिहायशी इलाकों में रखा जाएगा। लोग डस्टबिन में कचरा डालेंगे, तो क्षेत्र में सफाई को लेकर अधिक परेशानी नहीं होगी। मानगो अक्षेस प्रशासन उन स्थानों का चयन कर रहा है, जहां डस्टबिन रखी जाएगी।

मानगो अक्षेस की ओर से खरीदे गए डस्टबिन।

मानगो के हर गली-चौराहे पर डस्टबिन रखी जाएगी। वैसे इलाके जहां डस्टबिन उपलब्ध नहीं था, उन इलाके में गंदगी का अंबार लगा रहता था। इससे क्षेत्र की खूबसूरती भी नष्ट होती है और लोग बीमारी के शिकार भी होते हैं। डस्टबिन में लोग कचरा डाले तो सफाई में आसानी होगी। जगदीशयादव, विशेष पदाधिकारी, मानगो अक्षेस

क्या होगा फायदा

{हर गली-मुहल्ला में रहेगा डस्टबिन

{ अधिक से अधिक लोग डस्टबिन का प्रयोग करेंगे।

{ हर दिन डस्टबिन की होगी सफाई।

{ सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

{ सड़कों और नाली को साफ रखने में मदद मिलेगी।

जागरूकता बढ़ेगी, सफाई भी रहेगी

लोगअपने घर का कचरा डस्टबिन में ही डालें, इसके लिए मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को सड़क, नाली और खुले मैदान में कचरा डालने के कुप्रभावों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों को डस्टबिन का उपयोग करने का आह्वान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...