हम हर कदम हसबैंड के साथ खड़े हैं : रुचि नरेंद्रन
हम हर कदम अपने हसबैंड के साथ खड़े हैं। उनकी मदद के लिए और कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। टाटा स्टील में पांच दिन के कार्य दिवस का मतलब सप्ताह का एक दिन शनिवार को महिलाओं के लिए है। यह महिला सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण है। यह बातें स्टील वीमेंस एस्पारेयशनल टीम इनिसिएटिव ‘स्वाति’ के वार्षिक खेलकूद समारोह में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन की प|ी रुचि नरेंद्रन ने कही। रुचि नरेंद्रन ने कहा कि स्कूल के बाद यहां पर पोडियम पर चढ़ते हुए मजा आया। महिलाएं किसी एक खेल को अपनाने का संकल्प लें और शनिवार का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील परिवार का हर एक सदस्य महत्वपूर्ण है। शनिवार को फिटनेस पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने रस्साकशी और रन एंड पिक बॉल जैसे खेल में हिस्सा लिया। इससे पूर्व टाटा स्टील के उपाघ्यक्ष (स्टील निर्माण) सुधांशु पाठक ने वार्षिक खेलकूद का उद्घाटन किया। इस मौके पर 18 से 30 वर्ष और 31 से 40 वर्ष की महिलाओं ने 400 मी. दौड़, 50 मी. वन लेग दौड़, 200 मी. दौड़, सैक दौड़, स्कीपिंग दौड़, वाकिंग प्रतियोगिता रस्साकशी में जोर आजमाईश की। रुचि नरेंद्रन श्रीमंती सेन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर टाटा स्टील खेल विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपस्थित लोग।