पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रॉक बैंड लगोरी से गुलजार होगा एक्सलरेट-2016

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सएलआरआईके जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जीएमपी) की ओर से 12 फरवरी से शुरू होने वाले एक्सलरेट-16 में देश के मशहूर फोक रॉक बैंड लगोरी का परफॉर्मेंस होगा।

इस बैच के प्रवक्ता नीतीश भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि एक्सलरेट को इस साल बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के मशहूर बिजनेस स्कूल के जीएमपी प्रोग्राम के लगभग 200 स्टूडेंट्स शिरकत करेंगे। इस फेस्ट का मकसद विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। तीन दिन के इस इवेंट्स में स्पोर्ट्स के अलावा कल्चरल और लीडरशिप इवेंट्स होंगे। 10 स्पोर्ट्स, 6 कल्चरल, एक लीडरशिप और एक केस स्टडीज इवेंट्स होंगे। खेल स्पर्धाओं में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, टेनिस और एथलेटिक्स के इवेंट्स में होंगे। कल्चरल इवेंट्स में गीत, संगीत और नृत्य के साथ फैशन, ड्रामा और फोटोग्राफी के इवेंट्स होंगे। इसके अलावा एक इवेंट लीडरशिप का होगा, जिसमें विद्यार्थियों की लीडरशिप के गुर परखे जाएंगे। केस स्टडीज प्रतियोगिता में देशभर के बिजनेस स्कूल के छात्र अपना प्रेजेन्टेशन देंगे।

उल्लेखनीय है कि एक्सलरेट-16 का आगाज एक्सएल आशा के जरिए हुआ है, जिसका मकसद विद्यार्थियों को सामाजिक रूप से संवेदनशील बनाना है।

{ आईआईएम कोलकाता

{ आईआईएम लखनऊ

{ आईआईएम शिलांग

{ एमडीआई गुडगांव

{ एसपी जैन मुंबई

{ एक्सआईएम भुवनेश्वर

{ ग्रेट लेक्स, चेन्नई

खबरें और भी हैं...