पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एहसान कुरैशी की कॉमेडी से होगा फेस्ट का आगाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलइन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में 12 जनवरी से शुरू होने जा रहे कल्चरल फेस्ट (कल्ट फेस्ट-16) में मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी की कॉमेडी का जलवा दिखेगा। संस्थान के प्रवक्ता दीपक चौरसिया ने बताया कि इस तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फेस्ट में शिरकत करने के लिए देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्र रहे हैं। फेस्ट के पहले दिन का आकर्षण कवि सम्मेलन होगा। इसमें एहसान कुरैशी अपनी स्टैंड अप कॉमेडी से इंजीनियरों को गुदगुदाएंगे। इनके अलावा कवि सम्मेलन में श्रृंगार रस के मशहूर हस्ताक्षर विष्णु सक्सेना समेत कवयित्री पूनम वर्मा, रसिक गुप्ता और दीपक गुप्ता भाग लेंगे। कवि सम्मेलन शाम छह बजे से होगा। इस दिन संस्थान के 83 बैच के छात्र रहे अमित कुमार के बैंड का धमाकेदार परफॉर्मेंस भी होगा। अमित फिलहाल अमेरिका में अपना बैंड चलाते हैं। इस दिन विभिन्न संस्थानों से रहे टीम के बीच बैटल ऑफ बैंड्स प्रतियोगिता भी होगी। लंदन में रहने वाले संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र अनुराग सक्सेना भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मशहूर बैंड अंडरग्राउंड ऑथोरिटी के परफॉर्मेंस के साथ फेस्ट 14 फरवरी को अपने मुकाम पर पहुंचेगा। सारे कार्यक्रम जश्न इंडिया थीम पर होंगे।

दूसरे दिन एनवायके रॉक बैंड का परफॉर्मेंस

कल्चरलफेस्ट-16 के दूसरे दिन शनिवार 13 फरवरी को रॉक बैंड एनवायके का धमाकेदार परफॉर्मेंस होगा। इस दिन संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र और झारखंड के आईजी (एसटीएफ) प्रवीण कुमार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

विष्णु सक्सेना

एहसान कुरैशी

खबरें और भी हैं...