एमजीएम अस्पताल को मिले 30 कर्मचारी अब दूर होगी मरीजों की परेशानी
जमशेदपुर | स्वास्थ्यविभाग ने महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में 30 कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेज दिया गया है। पत्र में लिखा गया है कि अस्पताल में 30 कर्मचारियों की बहाली कर उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। बहाल होनेवालों में ग्रेड नर्स 21, लैब टेक्नीशियन 7 तथा दो फार्मासिस्ट हैं। मालूम हो कि अस्पताल में डॉक्टर कर्मचारियों की भारी कमी है और अस्पताल प्रबंधन द्वारा बार- बार इसकी शिकायत की जा रही थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अस्पताल में बैठक के दौरान डॉक्टर कर्मचारियों की कमी दूर करने आश्वासन दिया था। इसी के तहत एमजीएम अस्पताल में 30 कर्मचारियों की बहाली की गई है। इस आशय की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।