पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खिताबी भिड़ंत में टाटा फुटबॉल एकेडमी पराजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर जमशेदपुर

पहलेहाफ में किए गए दो गोल की बदौलत एआईएफएफ एलिट एकेडमी ने अंडर 18 आईलीग फुटबॉल के फाइनल में टाटा फुटबॉल एकेडमी को हरा दिया। हावड़ा स्टेडियम में बुधवार को खेले गए फाइनल में एआईएफएफ एलिट एकेडमी की ओर से दोनों गोल प्रथमार्द्ध में दागे गए।

मैच का पहला गोल खेल के 22वें मिनट में बिल्लू तेली के पास पर कप्तान अनिरुद्ध थापा ने किया। मैच का दूसरा गोल खेल के 28वें मिनट में वलेलेंगजामा ने किया। टाटा फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ियों ने आक्रामक शुरुआत की। खेल की शुरुआत में टाटा फुटबॉल एकेडमी के कप्तान रोनाल्ड सिंह ने विपक्षी गोल पर धावा बोला लेकिन रोनाल्ड का शॉट क्रास बार से बाहर निकल गया। हार के बाद टाटा फुटबॉलल एकेडमी के कोच ली वॉलशॉ ने कहा कि पहली बार मोहन बागान के खिलाफ मैच खेलते समय यह कहा गया कि हम फाइनल में एआईएफएफ एलिट एकेडमी से भिड़ेंगे। ऐसा ही हुआ। हम लक्ष्य तक पहुंचने में सफल हुए है। टाटा फुटबॉल एकेडमी के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...