पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर जमशेदपुर

जेआरडीटाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से 38वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में छह सौ से अधिक तीरंदाज हिस्सा लेंगे। 11 से 18 फरवरी तक होनेवाली तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहले दो दिन इंडियन राउंड के मुकाबले होंगे। इंडियन राउंड के लिए तीन सौ तीरंदाज पहुंच गए हैं। झारखंड के खेल एवं कला संस्कृति मामलों के मंत्री अमर कुमार बाउरी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली झारखंड टीम के खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

झारखंड टीम

इंडियनराउंड : बालकवर्ग में गोरा हो, हेमंत कुमार, रोहित हांसदा, शिव कुमार कुंभकार। कोच : बुधन मुर्मू। बालिका वर्ग में अनिता कुमारी, सिंपी कुमारी, दीप्ति कुमारी और सोनी कुमारी, कोच - कलावती कुमारी। कम्पाउंड : बालकों में शहंशाह बिरुली, अनुज कुमार गुप्ता, सूरज कुमार नंद, मुकेश गोस्वामी और कोच रीना कुमारी। बालिका वर्ग में रजनी पात्रो, मधुमिता कुमारी, दुर्गावती कुमारी, कविता सुंडी और कोच - बीएस राव। रिकर्व : बालकों बिनोद स्वांसी, इंद्रचंद स्वांसी, प्रकाश पान, एम प्रसन्ना कुमार और कोच - एम बोबोंगा। बालिका वर्ग में प्राची सिंह, अंकिता भकत,विद्या कुमारी, अर्चना शर्मा और कोच - डी सैइस्वरी।

एसपीएसबीकी टीम : इंडियनराउंड बालक में पिंटू कुमार राणा, विशाल कुमार, आर लेयांगी और रंजीत गोराई, कोच मो शमशाद। बालिका वर्ग में मिनी टुडू, सोनाली करवा, सोनम टुडू, पिंकी कुमारी। कोच अंजला सिंह। रिकर्व बालक में जी चंदुलाल, सुनील बिरुली, अशोक उरांव, मिथिलेश कुमार, कोच बिकास उपाध्याय। बालिका वर्ग में सुष्मा बिरुली, ज्योति कुमारी, संगीता मुर्मू, अंजली श्रूति। कोच - महेंद्र सिंकू।

खबरें और भी हैं...