रेलवे : अब आॅनलाइन बदलें बोर्डिंग स्टेशन
रेलवे : अब आॅनलाइन बदलें बोर्डिंग स्टेशन
जमशेदपुर | ई-आरक्षणटिकट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए अब आरक्षण काउंटर पर लाइन में नहीं लगना होगा। इसके लिए रेलवे ने व्यवस्था में बदलाव किया है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आॅनलाइन बोर्डिंग प्लेस बदल सकते हैं। यह व्यवस्था 15 फरवरी से लागू होगी। इससे सीकेपी मंडल के स्टेशनों के आरक्षण काउंटरों पर लगनेवाली भीड़ में कमी आएगी। समय भी बचेगा।