पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क पर बिल्डर की दादागीरी, परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलमुरी केरिफ्यूजी कॉलोनी में सड़क पर बिल्डिंग मेटेरियल रख दिया गया है। सड़क के बीचों-बीच मिक्सर मशीन रख देने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारह फीट चौड़ी सड़क पांच फीट हो गई है। शिकायत करने पर लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। नियमानुसार, सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखना अपराध है। कानून की अनदेखी करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। बावजूद इसके कानून का पालन नहीं हो रहा है। घर बनाने के दौरान शहर में सड़क पर अतिक्रमण करना आम बात हो गई है। कुछ रसूखदारों की मनमानी से आम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। गोलमुरी के रिफ्यूजी कॉलोनी में तीन दिनों से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण रसूखदारों के हौसले बुलंद हैं। यह क्षेत्र जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत है, लेकिन अक्षेस के जिम्मेदार अधिकारी जांच अभियान नहीं चला रहे हैं। इस संबंंध में अक्षेस पदाधिकारी का कहना है कि कानून सभी के लिए एक समान है।

खबरें और भी हैं...