पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तोड़ा तोरणद्वार, सड़क पर मलबा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियम आम लोग तोड़े तो कार्रवाई वह भी दंडात्मक की जाती है, लेकिन वही गलती कोई रसूखदार करें, तो जिम्मेदारों को सांप सूंघ जाता है। बिष्टुपुर थाना गेट के सामने आज से 15 दिन पहले एक कार्यक्रम काे लेकर तोरणद्वार बनाया गया था। एक तो सड़क को खोदकर गलत तरीके से तोरणद्वार लगाया गया।

उस वक्त प्रशासन ने रोक लगाई और ही यातायात पुलिस ने। प्रशासन और जिम्मेदार विभाग को पंद्रह दिनों के बाद गेट हटाने की याद तो आई, लेकिन वे खुद यातायात नियमों के दुश्मन बन गए। जुस्को की देखरेख में इस गेट को तोड़ा गया, लेकिन मलवा हटाने की बजाय मुख्य सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। बांस कपड़े से बना तोरणद्वार का क्षतिग्रस्त हिस्सा सड़क पर पड़ा है। यह राहगीरों के लिए परेशानी का सबब पैदा कर रहा है। जानकारी हो कि इसी सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर चालकों से बतौर अर्थदंड 500 से 1000 रुपए तक वसूले जाते हैं। सड़क के किनारे पार्किंग जोन है गाड़ी अगर लाइन से एक फीट भी बाहर निकल जाए, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है।

बिष्टुपुर थाना के पास पड़ा मलबा।

खबरें और भी हैं...