जमशेदपुर. रविवार को श्यामसुंदरपुर के पिताजुड़ी मुस्लिम बस्ती के डोभा तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चा मो. सैफ (6) कोकपाड़ा निवासी मो. तनवीर का पुत्र था। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर मो. तनवर अपनी पत्नी गुलनाज बीबी, पुत्र मो. सैफ और मो. अयान के साथ अपने जीजा के घर पिताजुड़ी आए थे।
वहां मो. सैफ, मो. अयान और उसका फुफेरा भाई मो. शोयब शौच के लिए पोखर गए थे। शौच के दौरान तीनों फिसल कर पानी में जा गिरे। माे. शोएब ने किसी प्रकार पानी से बाहर निकलकर इसकी सूचना घर में दी। खबर मिलते ही पड़ोसी नेबुरा बीवी ने डूबते अयान को बाहर निकाला। जबकि मो. सैफ डूब चुका था। बाद में उसे निकाला गया।
दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बहरागोड़ा स्थित पानी क्लिनिक लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मो. सैफ को मृत घोषित कर दिया। मो. सैफ नरसिंहगढ़ स्थित ब्लू बेल्स स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था।