पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • एनआईटी जमशेदपुर में चल रहे कल्चरल फेस्ट कल्ट फेस्ट 16 का समापन

कल्ट फेस्ट-16 में गीतों के जादू संग दिखा फैशन का जलवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. कोलकाता के मशहूर बैंड अंडरग्राउंड ऑथोरिटी के धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में चल रहे कल्चरल फेस्ट (कल्ट फेस्ट-16) का समापन रविवार को हो गया। देर शाम अंडरग्राउंड अथॉरिटी केे रॉकिंग परफॉर्मेंस पर संस्थान के विद्यार्थियों ने जमकर ठुमके लगाए।
रात दस बजे बैंड के कलाकारों के मंच पर आते ही स्टूडेंट्स बेकाबू हो गए। बैंड के लीड कलाकार ने खून चूस ले तू मारा...गीत गाकर सबको झुमाया। फिर, अम्मा देख, तेरा मुंडा बिगड़ा जाय..गीत पर जमकर छात्र और छात्राओ को नचाया। देसी के साथ अंग्रेजी गानों ने इस परफॉर्मेंस को परवाज दिया। आलम यह था कि पूरा मैदान डांस फ्लोर बन गया।

ग्रुप डांस रहा आकर्षण
कल्चरल फेस्ट के अंतिम दिन ग्रुप डांस प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की 8 टीमों ने जश्न ए इंडिया थीम पर परफॉर्मेंस किया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर एनआईटी की टीम रही। पहले स्थान पर एनआईटी के फोर्थ ईयर की मिस्टिक मूवर्स टीम रही। सिल्वर स्टेपर्स को दूसरा स्थान मिला। एनआईटी के सेकेंड ईयर की इंडिया वाले टीम तीसरे स्थान पर रही। वैसे ग्रुप डांस के रिजल्ट को लेकर लड़कियों की टीम ने सवाल भी खड़े किए।
टीम इंविजिबल्स बनी फैशन शो की विजेता
रैंप पर एनआईटी जमशेदपुर के लड़के-लड़कियों का जलवा दिखा। टीम इंविजिबल्स फैशन शो की विजेता रही। उपविजेता का खिताब टीम इवेन्सेन्सेस बनी। जज में मिस्टर पंजाब के फाइनलिस्ट रहे गुरमीत सिंह संधू थे। नुक्कड़ नाटक में एनआईटी पहले और केआईआईटी भुवनेश्वर दूसरे स्थान पर रहा।

वैलेंटाइन डे का दिखा जलवा
कल्चरल फेस्ट के अंतिम दिन संस्थान में वैलेंटाइन डे का जलवा रहा। इन्फॉर्मल परिधानों में सजी संस्थानों की लड़कियां माहौल को एक अलग रंग दे रही थी। कार्यक्रम से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने प्यार को परवान देने में मशगूल दिखे। यह बात दीगर है कि इन प्रेमी युगलों पर पुलिस का पहरा भी रहा और वे उन्हें नियंत्रित करने के लिए सिटी बजाते रहे।
1500 से ज्यादा स्टूडेंट्स बने इवेंट के गवाह
इस साल कल्चरल फेस्ट के गवाह पंद्रह सौ स्टूडेंट्स बने। जमशेदपुर के कॉलेजों में आरवीएस इंजीनयरिंग कॉलेज और करीम सिटी कॉलेज की टीमें भी थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें फेस्ट की और फोटोज...
खबरें और भी हैं...