पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • अंग्रेजी का 8 बनाओ, तो मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 85 हजार जुर्मान

अंग्रेजी का 8 बनाओ, तो मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 85 हजार जुर्माना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. परिवहन विभाग के यातायात प्रशिक्षण व जागरूकता कमेटी ने मंगलवार को साकची स्थित आम बागान में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया था। परिवहन विभाग ने आवेदकों से वाहन चलाने की जांच की। इसके बाद लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू की।
परिवहन विभाग ने जमीन पर रोमन वर्णमाला का आठ बनाया गया था। दो पहिया वाहन चालक को लाइसेंस के लिए जमीन पर बिना पैर रखे वाहन को आठ के चिह्न चलाना था। चार पहिया वाहन चालकों को इस आठ के बगल में बंधी रस्सी को छुए बिना वाहन को मोड़ना था।
करीब 60 आवेदक जांच में शामिल हुए, जिनमें से 36 सफल रहे। विफल आवेदक को गुरुवार को होने वाले जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। मौके पर मोटर यान निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक राजकुमार प्रसाद, यातायात जागरुकता समिति के सदस्य केएन सिंह, अमित पाठक आदि उपस्थित थे।

ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 85 हजार जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को शहर के पांच स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, जुगसलाई और मानगो यातायात थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व आवश्यक कागजात नहीं रखने वालों को पकड़ा गया। इन लोगों से 85 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं...