जमशेदपुर. दलमा पहाड़ की तलहटी में बसे बोटा पंचायत के गेरुआ गांव में दो हाथियों की मौत के मामले की फिर से जांच होगी। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने जांच का आदेश जारी किया है। कृषि मंत्रालय के अधिकारी एक सप्ताह के अंदर गेरुआ आएंगे।
इससे पहले भारत सरकार के प्लांट प्रोटेक्शन एडवाइजर डाॅ एसएन सुशील को एक फरवरी को हाथियों की मौत की सूचना मिली तो उन्होंने रांची के प्लांट प्रोटेक्शन अफसर डाॅ एस बनर्जी को जांच की जवाबदेही दी थी।
इससे पहले दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि थाइमेट नामक कीटनाशक के सेवन से जान गई है। दूसरे दिन पता चला कि बिजली के करंट से हाथी मरे हैं।
एक दिन पहले मौत का कारण कीटनाशक व दूसरे दिन बिजली का करंट बताया गया। ऐसे में सच क्या है? यह जानने प्लांट प्रोटेक्शन अफसर यहां आएंगे।