जमशेदपुर. एक मार्च से शुरू होने वाले सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए शहर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी शहर की सीबीएसई को-ऑर्डिनेटर विपिन शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र निर्धारण के साथ ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शहर से करीब 6500 विद्यार्थी शामिल होंगे। 10वीं में 3500, तो 12वीं की परीक्षा में 3000 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है।
इन विद्यालयों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
-विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को
-डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
-सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर
-बाल्डविन फॉर्म एरिया हाई स्कूल, कदमा
-जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह
-केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर