जमशेदपुर. जेआरडी टाटा का भी नाम उन टॉप इंडस्ट्रियलिस्ट में शामिल है, जिन्होंने मॉडर्न इंडिया की नींव रखी थी। इन्होंने भारत की पहली कमर्शियल विमान सेवा टाटा एयरलाइंस की स्थापना की थी, जो 1946 में 'एयर इंडिया' बनी। इस योगदान के लिए उन्हें भारत के सिविल एविएशन का पिता भी कहा जाता है। पहले कॉमर्शियल पायलट थे जेआरडी टाटा...
10 फरवरी 1929 को जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा) को देश का पहला पायलट लाइसेंस दिया गया था। देश के डेवलपमेंट में उनके योगदान के लिए उन्हें 1955 मे पद्म विभूषण और 1992 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।
टाटा ग्रुप को पहुंचाया टॉप पर
जेआरडी का जन्म 29 जुलाई, 1904 में पेरिस में हुआ था। उनका निधन 29 नवंबर, 1993 को जेनेवा में हुआ था। जेआरडी टाटा ने 14 इंडस्ट्रीज के साथ टाटा ग्रुप की शुरुआत की थी और जब अध्यक्ष पद छोड़ा तब तक टाटा ग्रुप 95 इंडस्ट्री का एक बड़ा ग्रुप बन चुका था।
आगे की स्लाइड्स में देखें, जेआरडी टाटा की अन्य फोटोज...